Indian News : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार, 3 जुलाई को पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ़्तार कर लिया था। उसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

चंपई सोरेन 153 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। वहीं अब तीसरी बार हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुना।

Read More>>>>हेमंत सोरेन फिर होंगे झारखंड के CM…

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद जेएमएम सांसद महुआ माजी का कहना है, ‘ईडी ने झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अगर वह चाहते तो इस्तीफा नहीं देते, जैसे कि अरविंद केजरीवाल अभी भी सीएम हैं। उन्होंने सीएम पद के लिए चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। अब झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दे दी और कहा कि उनके खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। सोरोने के बाहर आने के बाद हमारे गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को चुना है। सीएम चंपई सोरेन भी चाहते थे कि वह मुख्यमंत्री बनें’।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page