रायपुर 27 अप्रैल 2022:- पुलिस मुख्यालय अटल नगर नवा रायपुर मे पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज उप पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत 2004 बैच के डॉक्टर संजीव कुमार शुक्ला व सहायक पुलिस महानिरीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत 2008 बैच की श्रीमती मिलना कुरै को पदोन्नत होने पर बैच लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

पुलिस मुख्यालय में आज सबसे पहले पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप कुम गुप्ता ने पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत 2004 बैच के डॉ संजीव कुमार शुक्ला को स्टार लगाकर बधाई दी

इसी दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप कुमार गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत 2008 बैच की श्रीमती मिलना कुरै के कन्धा पर बैच लगाकर बधाई दी।

You cannot copy content of this page