Indian News : रायपुर | अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन किया | उन्होंने मजदूरों के साथ बैठकर छत्तीसगढ़ का सुपर फूड बोरे-बासी खाया |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

सीएम ने कहा कि, आज हमारा सौभाग्य है कि हमें यहां श्रमिकों के बीच आने का मौका मिला | हमने उनके साथ भोजन किया और उनसे बात भी की | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मजदूर दिवस की बधाई देता हूं |

Read More>>>पेड़ पर चढ़ा मिला सफेद भालू का शावक |

यहां श्रमिकों को हर दिन 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है और इसकी शुरुआत डॉ. रमन सिंह ने की थी | जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी | यह आज भी जारी है सुबह खाना खाओ और जहां भी काम मिले वहां चले जाओ |

You cannot copy content of this page