Indian News : गोरखपुर | सीएम योगी रविवार को मां से मिलने देहरादून के हिमालयन अस्पताल पहुंचे। 30 मिनट तक साथ रहे। उनका हाल-चाल पूछा। डॉक्टरों से मां की तबीयत के बारे में जानकारी ली। सीएम की मां सावित्री देवी (85) आंखों में परेशानी के चलते 8 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

बताया जा रहा है कि योगी की बहन अभी मां के साथ हैं। सीएम गोरखपुर से सीधे देहरादून पहुंचे थे। उनका विमान जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनका स्वागत किया।

Read more>>>>>आबकारी विभाग के अधिकारी शराब पीकर घूमते दिखे, वीडियो वायरल….| Chhattisgarh




हिमालयन हॉस्पिटल के डायरेक्टर सर्विस डॉक्टर हेमचंद ने बताया- सीएम योगी की मां की आंख में प्रॉब्लम थी, जिस वजह से उन्हें देखने में कुछ समस्या आ रही थी। इसी से उन्हें अस्पताल लाया गया है।

उन्होंने बताया- उम्र की वजह से भी इस तरह की समस्याएं होती हैं। फिलहाल, उनकी तबीयत ठीक है। कुछ जांच की जा रही हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे इलाज के लिए विचार किया जाएगा।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page