Indian News : दिल्ली। उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का असर देखने को मिल रहा है | कई राज्यों में कोल्ड डे से गंभीर स्थिति बनी हुई है | लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं | मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की यही स्थिति रहने वाली है | साथ ही, उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है | मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे से गंभीर स्थिति रहने वाली है |

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

वहीं, कोहरे की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा रहेगा | मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहेगा | इसी के साथ, नई दिल्ली में आज कोल्ड डे की स्थिति रहेगी | 06 जनवरी को भी दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा | वहीं, लखनऊ में  आज घना कोहरा रहेगा | गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है | वहीं, आज गाजियाबाद में घना कोहरा देखने को मिलेगा |

Read More >>>> सेंसेक्स एक बार फिर इतने के पार, इसमें आज करीब 300 अंक की तेजी….

You cannot copy content of this page