Indian News : भोपाल | पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए है। जिसके बाद अब सबकी नज़र तीन दिसंबर पर टिकी हुई है। क्योंकि तीन दिसंबर को 5 राज्यों के नतीजे आएंगे। लेकिन इससे पहले 30 नवंबर को अलग-अलग न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसीज ने एक्जिट पोल जारी किए है। एग्जिट पोल जारी होने के बाद आज पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। इसी दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि ये Exit Poll है या Prepaid Poll है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

उन्होंने आगे कहा कि कुछ मीडिया घरानों को मैसेज करके मध्यप्रदेश के ​अधिकारियों को दिग्भ्रमित करना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कल एग्जिट पोल वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उस संस्था के प्रमुख लोग ही एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिर उस एग्जिट पोल को सही कैसे माना जाए। चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है। पांचवें राज्य में भी कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनेगी।

Read More >>>> तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत | Madhya Pradesh




एग्जिट पोल के विपरीत ही परिणाम आए है। बीजेपी हाल ही में हुए चुनाव में कहीं नहीं जीती है। एग्जिट पोल के नाम पर दिग्भ्रमित करके भाजपा अधिकारियों को डराने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने की कोशिश भाजपा कर रही है। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को मैसेज है, उसे जमीन पर रहकर चुनाव लड़ा है। उसने वोटर की बॉडी लैंग्वेज को देखा है। भाजपा ने घिनौना काम किया है।

Read More >>>> ग्वालियर में मिले डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज…..

चुनाव आयोग पर सज्जन सिंह वर्मा का आरोप है कि बालाघाट मामले में नोडल अधिकारी और एसडीएम को सस्पेंड किया गया। लेक़िन कलेक्टर पर कार्रवाई नहीं की गई। क्योंकि कलेक्टर भाजपा का वफादार था। सज्जन सिंह वर्मा ने दावा कि मध्यप्रदेश में डंके की चोट पर सरकार बनेगी। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद मध्यप्रदश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। जो विधायक पहले बिक गए थे, वो विधायक नहीं बँधुआ मजदूर थे।

Read More >>>> पिता ने की अपनी बेटी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला | Uttar Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page