Indian News : जोरहाट | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन असम और अरुणाचल प्रदेश में थे। वे शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे और रोड शो करते हुए काजीरंगा नेशनल पार्क स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां रात को रुकने के बाद शनिवार सुबह उन्होंने जंगल सफारी की। करीब 10:30 बजे PM तेजपुर से अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे। उन्होंने यहां 55 हजार 600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी डबल लेन टनल भी शामिल है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

PM ईटानगर से एक बार फिर असम के जोरहाट पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य, आवास और पेट्रोलियम से जुड़े 17 हजार 500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने असम के योद्धा लाचित बोरफुकन के 125 फीट की प्रतिमा का भी अनावरण किया। मोदी ने कहा- विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर का विकास आवश्यक है। कांग्रेस ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया, तस्वीरें खिंचवाईं, लोगों को गुमराह किया और भाग गईं। लेकिन मोदी पूरे पूर्वोत्तर को अपना परिवार मानता है। दिन रात उनकी सेवा ही मेरा धर्म है।

Read More >>>> केमिकल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग….

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page