Indian News : रायपुर | छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा रायपुर जिले में पहुंच गई है। रविवार को रोहांसी से शुरू हुई यह यात्रा देर शाम तक भैंसा पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस यात्रा में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार 9 महीने मे ही अलोकप्रिय हो गई है। सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।

आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार से न लॉयन आर्डर संभल रहा न वित्तीय व्यवस्था संभल रही। विकास के काम भी ठप पड़े हैं। सभी प्रकार के जनकल्याणकारी काम बंद कर दिये गये हैं। कांग्रेस दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की लड़ाई लड़ रही है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े




हम सभी नेता पूरी एकजुटता से जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार में बैठे हुये लोगों को समझ ही नही आ रहा कि करना क्या है? इनकी लापरवाही की सजा जनता को मिल रही है। भूपेश पांच किलोमीटर तक पैदल चले फिर वहां से वापस रायपुर आकर झारखंड के लिए रवाना हो गए।

>>>>आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (30/09/2024) Today’s Horoscope | Rashifal”>Read more>>>>>आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (30/09/2024) Today’s Horoscope | Rashifal

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जनता खुद यात्रा में शामिल होने को आतुर दिख रही है। हमारी यात्रा का उद्देश्य, आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है। रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती से आम आदमी में भय पैदा हो गया है। यह यात्रा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, प्रदेश में रोज हो रहे दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में हो रही है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि यात्रा के सफल समापन के लिए राजधानी के सभी वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। आमसभा के लिए भीड़ लाने का टारगेट दिया गया है। महिला कांग्रेसी घर-घर जाकर महिलाओं को न्याय यात्रा में शामिल होने का आग्रह करेंगे।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page