Indian News : रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली | बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारण से खुद पर हमला किया है | उसे गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है | पूरा मामला पुलिस लाइन थाना क्षेत्र का है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर के रिया पारा क्षेत्र में वाला सन्नी मालाकार पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है | जिसने रविवार की दोपहर खुद पर इंसास राइफल से गोली चला ली | घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे | पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारण सामने आ रहा है | उसके घर को सील कर दिया गया है | हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है |

You cannot copy content of this page