Indian News : पटना | बिहार के सीनियर IAS संजीव हंस और RJD के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी खत्म हो चुकी है। दोनों के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी के हाथ लगे कई दस्तावेज में दोनों के बीच सांठ-गांठ के प्रमाण भी मिले हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

ईडी सूत्रों के अनुसार, संजीव हंस औऱ गुलाब यादव के के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज बरामद किये हैं। बरामद दस्तावेजों में कई प्रोपर्टी के कागजात, पार्टनरशिप में हो रहे काम के साथ साथ करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है। ईडी की टीम ने पुणे और दिल्ली के साथ साथ देश के कई अन्य जगहों पर संपत्तियों से जुड़े कागजात बरामद किये हैं। पूर्व विधायक गुलाब यादव औऱ संजीव हंस के कई कारनामों के दस्तावेज ईडी के हाथ लग चुके हैं।




Read More>>>>CM अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित

15 बेशकीमती घड़िया, एक किलो से ज्यादा सोना
आईएएस संजीव हंस के घर हुई छापेमारी में रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड की 15 महंगी घड़ियां मिली हैं। संजीव के घर से एक किलो एक सौ ग्राम सोना भी मिला है। छापेमारी में प्रापर्टी के कई कागजात मिले हैं। ज्यादातर संपत्ति दूसरों के नाम पर है। ईडी के मुताबिक, संजीव ने अपने पिता के नाम पर कई प्रॉपर्टी बना रखी हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

 

You cannot copy content of this page