Indian News : लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार मुनव्वर राणा की तबीयत लंबे समय से खराब थी और वे लखनई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। आपको बता दें कि मुनव्वर राणा की उम्र 71 साल थी और वे कई गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। 

मुनव्वर राणा को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पीजीआई से दो दिन पहले वह लखनऊ में ही मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, मुनव्वर राणा को क्रोनिक किडनी बीमारी की समस्या थी और हफ्ते में तीन बार उन्हें डायलसिस से गुजरना पड़ता था। डायलिसिस के दौरान उनके पेट में दर्द था जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर लिया। उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत थी, जिसके चलते उसकी सर्जरी की गई। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसके बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर चले गए।

Read More >>>>Bjp नेता Asim Rai हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख में ली थी सुपारी




कौन थे राणा? 
मुनव्वर राणा प्रसिद्ध शायर और कवि थे, उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते थे। मुनव्वर ने कई अलग शैलियों में अपनी गजलें प्रकाशित कीं। उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्होंने लगभग एक साल बाद अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था। साथ ही बढ़ती असहिष्णुता के कारण कभी भी सरकारी पुरस्कार स्वीकार नहीं करने की कसम खाई थी।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page