Indian News : रामगढ | मध्यप्रदेश के सारंगपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके बाद से जिन किसानों के आसपास खेत-खलिहान है, उनमें दहशत का माहौल है। वे वहां जाने से भी डर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सारंगपुर के बाईपास रोड पर स्थित रफीक पटेल के खेत पर देर रात एक तेंदुए को देखा गया है। बताया जा रहा है कि लगभग आठ दिन से सारंगपुर की उप-जेल से लेकर कच्ची खेड़ी जटपुरा सारंगपुर बाईपास पर तेंदुआ लगातार विचरण कर रहा है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

तेंदुए की दहशत से किसान अपनी फसलों के लिए अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई। इसके बावजूद अब तक किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया है। देर रात आदमखोर तेंदुए की दहाड़ भी काफी लोगों ने सुनी। उसकी दहशत से अपने-अपने घरों में कैद हो गए। कालीसिंध नदी से लेकर सारंगपुर एवं आसपास के गांव में आदमखोर तेंदुए ने दहशत का माहौल उत्पन्न कर रखा है।

Read More >>>> देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के बयान पर किया पलटवार..| Maharashtra

You cannot copy content of this page