Indian News : गोवा से करीब 102 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। भारतीय कोस्ट गार्ड का एक दल आग को बुझाने में लगा हुआ है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

बताया जा रहा है कि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान (IMDG) माल ले जा रहा है और व्यापारी जहाज के अगले हिस्से में विस्फोट हो रहे हैं। आईसीजी का जहाज इलाके में पहुंच गया है और समुद्र और खराब मौसम की स्थिति के बावजूद अग्निशमन अभियान चला रहा है।




Read More>>>>Gwalior में बैग से बच्चे का शव मिलने से मची सनसनी

इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि जहाज के अगले हिस्से में भीषण आग लगी है। धुएं का गुबार साफतौर पर देखा जा सकता है। वहीं, एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूसरे जहाज की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। विमानों के जरिए भी इस घटना की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page