Indian News : भिंड | भिंड शहर के बीचों बीच हाउसिंग कॉलोनी में देर रात अचानक एक ब्यूटी पार्लर में आग भड़क गई। घटना रविवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। ब्यूटी पार्लर संचालक भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका। इस हादसे में ब्यूटी पार्लर संचालक का लाखों का नुकसान हुआ है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इस घटना में दो अन्य दुकानें भी चपेट में आ गई, जिन्हें भी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सुभाष नगर निवासी रानी शाक्य पत्नी महावीर शाक्य की हाउसिंग कॉलोनी में कामता वाली गली में लवी ब्यूटी पार्लर संचालित है। यह ब्यूटी पार्लर को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बंद करके गई थी। रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोसियों ने ब्यूटी पार्लर से धुआं उठने की जानकारी फोन पर दी।

Read More >>>> लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कल होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक….

वहीं मोहल्ले के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस और फायर ​ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ब्यूटी पॉर्लर पूरी तरह से जल चुका था। रानी का कहना था कि उनका पड़ोस में विवाद चल रहा है, इसी के चलते बाहर से पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है। वहीं इस आगजनी से रानी के पार्लर के बगल से संचालित ब्यूटी जोन पार्लर की सीलिंग जल गई। वहीं दूसरी ओर अमन गारमेंट्स में भी नुकसान बताया जा रहा है।

Read More >>>> 11 जिलों में गिर सकते ओले, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी….| Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page