Indian News : दुर्ग।  जिले के भिलाई नगर स्थित मरोदा ओवरब्रिज से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान नेवई पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि ग्राम डुमरडीह निवासी मृतिका कु0 प्रियंका बांधे 19 वर्ष का अपने गांव के रहने वाला विमल विश्वकर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ था। विवाद के दौरान प्रेमी विमल विश्वकर्मा ने मृतिका प्रियंका बांधे को मरने का ताना दिया था।

इसके बाद प्रियंका ने मरोदा ओव्हर ब्रीज से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। गंभीर रूप से घायल प्रियंका की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान आरोपी विमल कुमार विश्वकर्मा 23 निवासी डूमरडीह को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page