Indian News : बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। बीच सड़क पर लड़कियों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर एक दूसरे को पटक-पटककर पीटा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच में एक ने हमला करने के लिए चाकू भी निकाला। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू का है। ये लड़कियां चिंकी और रिया गैंग की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम लड़कियां अरपा किनारे रिवर व्यू रोड पर घूमने निकलीं थीं। इस दौरान लड़कियों के दोनों गुटों में मारपीट हुई है। दोनों गैंग की लड़कियां कुदुदंड की रहने वाली हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गैंग की लडकियों ने पहले फोन से बातचीत की थी, जिसके बाद अरपा किनारे रिवर व्यू रोड पर आमना सामना हो गया। कहा जा रहा है कि चिंकी गैंग की लड़कियों ने रिया गैंग से एक लड़के को फंसाने कहा था, लेकिन रिया गैंग की लड़कियों ने कहा कि वह इस तरह का कोई काम नहीं करेंगी। इसी को लेकर विवाद हुआ। लड़कियों के बीच सरेराह मारपीट होते देखकर रिवर व्यू रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। हमले में लड़कियों को चोटें भी आई हैं। उनके साथ आए लड़कों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित लड़कियों ने इसकी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।

Read More >>>> बस में लगी आग, 70 श्रद्धालुओं थे सवार..| Uttar Pradesh

You cannot copy content of this page