Indian News : रायपुर | राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने बुधवार को राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण किया | उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया |

Read More>>>ग्वालियर में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग | Madhya Pradesh

राज्यपाल ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधारोपण करना सभी के लिए जरूरी है | पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए | वातावरण का प्रदूषण देश और दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है | विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है | राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है | इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश और विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा |

You cannot copy content of this page