Indian News : मुंबई | मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मानसून की छुट्टियां मनाने गए एक ही परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना कहा जाता है और यह पानी भूसी डैम में प्रवेश करता है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

जो परिवार पानी में बहा है, उसमें 4 बच्चे और एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी के 3 लोगों की तलाश जारी है। पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाटरफॉल में डूबे सभी पांच लोग पुणे सैय्यद नगर के रहने वाले हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page