Indian News : देश के पश्चिम में स्थित गुजरात एक प्रमुख राज्य है। गुजरात अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, शानदार मेहमान नवाजी और लजीज व्यंजनों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। गुजरात में एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए देश के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अपनी शानदार जगहों और चीजों के लिए ही गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ के नाम से जाना जाता है। भरूच भी गुजरात का एक बेहद ही खूबसूरत और शानदार शहर है। इस आर्टिकल में हम आपको भरूच में मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Loading poll ...
  • नर्मदा पार्क

भरूच में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले नर्मदा पार्क का नाम जरूर लिया जाता है। नर्मदा नदी के तट पर स्थित यह पार्क स्थानीय लोगों के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्से से पहुंचे सैलानियों को भी आकर्षित करता है। नर्मदा पार्क की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों परिवार बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस पार्क में हजार से भी अधिक किस्म के फूल और पौधे देखने को मिल जाएंगे। इस पार्क में सुंदर फव्वारा मौजूद है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।




>>> गिरिडीह में हुआ बड़ा हादास, 5 की मौत “>Read More >>>> गिरिडीह में हुआ बड़ा हादास, 5 की मौत

  • निनाइ वॉटरफॉल

अगर आपको भरूच में गुजरात की प्राकृतिक सुंदर को करीब से देखना है, तो फिर आपको निनाइ वॉटरफॉल पहुंचना चाहिए। इसलिए प्रकृति प्रेमियों के लिए निनाइ वॉटरफॉल को जन्नत माना जाता है। नर्मदा नदी से निर्मित यह वॉटरफॉल देशी से लेकर विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। वॉटरफॉल के आसपास मौजूद हरियाली आपको कुछ ही मिनट में अपना बना सकती है। वॉटरफॉल के आसपास मौजूद छोटी-बड़ी चट्टनें भी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।

>>> झाँसी मुठभेड़: बसपा नेता पिंटू सेंगर के हत्या आरोपी को STF के साथ मुठभेड़ में घायल |”>Read More >>>> झाँसी मुठभेड़: बसपा नेता पिंटू सेंगर के हत्या आरोपी को STF के साथ मुठभेड़ में घायल |

  • गोल्डन ब्रिज

गोल्डन ब्रिज भरूच का एक प्रमुख आकर्षक स्थल माना जाता है। पहले इसे नर्मदा पुल के नाम से भी जाना जाता था। कहा जाता है कि इस खूबसूरत और चर्चित ब्रिज को साल 1881 में अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया था। अंकलेश्वर और भरुच को जोड़ने वाला गोल्डन ब्रिज की डिज़ाइन सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। ब्रिज से नर्मदा नदी के बहते सफेद पानी को देखा जा सकता है। यहां कई सैलानी सिर्फ फोटोग्राफी करने के लिए पहुंचते हैं। 

>>> कांग्रेस विधायक ने BJP नेता के बेटे पर पार्षद को पीटने का लगाया आरोप | “>Read More >>>> कांग्रेस विधायक ने BJP नेता के बेटे पर पार्षद को पीटने का लगाया आरोप |

  • कदिया डूंगर गुफाएं

कदिया डूंगर गुफाएं गुजरात के भरूच जिले के ज़गड़िया तालुका के ज़ाज़पोर गांव के पास स्थित हैं। कहा जाता है कि इन गुफाओं का इतिहास करीब पहली और दूसरी शताब्दी से भी कम है। कदिया डूंगर गुफाएं के बारे में कहा जाता है कि इसका संबंध पांडवों से भी है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते कदिया डूंगर गुफाएं सैलानियों के लिए भी खास मानी जाती है। कदिया डूंगर गुफाएं तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है। आपको बता दें कि पहाड़ की चोटी पर 7 गुफाएं मौजूद हैं।

>>> अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के तीन आरोपियों के लिए सुरक्षा में वृद्धि “>Read More >>>> अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के तीन आरोपियों के लिए सुरक्षा में वृद्धि

  • भरूच में घूमने की अन्य जगहें 

भरूच में घूमने के लिए अन्य ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। जैसे-नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, भृगु ऋषि आश्रम, श्री स्तंभेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदा नदी और भरुच फोर्ट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page