Indian News : बेंगलुरु | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2024 में लगातार 5वीं जीत हासिल की | टीम ने मौजूदा सीजन के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया | इस जीत से RCB ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं | टीम 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर आ गई | वहीं, दिल्ली छठे नंबर पर आ गई है |

Read More>>>आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (13/05/2024) Today’s Horoscope | Rashifal

दिल्ली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी | बेंगलुरु ने होमग्राउंड पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए | जिसके जवाब में दिल्ली 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई | RCB की ओर से रजत पाटीदार ने 32 बॉल पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विल जैक्स ने 41 रन बनाए | विराट कोहली ने 3 छक्के के सहारे 27 रन बनाए | कैमरन ग्रीन ने नाबाद 32 रन की पारी खेली | खलील अहमद और रसिख सलाम को 2-2 विकेट मिले | ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला | DC के कप्तान अक्षर पटेल ने 57 रनों की पारी खेली ।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page