Indian News : भिलाई | सिविक सेंटर में चल रहे शिवमहापुरण कथा के तीसरे दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एकांतेश्वर महादेव की आलौकि दिव्य कथा सुनी। जीवन आनंद फाउंडेशन के मार्गदर्शक प्रेमप्रकाश पांडेय और आयोजन समिति के विनोद सिहं ने भी कथा का रसास्वादन किया।

शिवकथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भोलेनाथ सभी की इच्छा पूरी करते हैं। जो उनका हो गया वे उनके हो गए। यदि भक्तों की भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और विश्वास प्रबल हो तो भगवान अवश्य मिलते हैं। उन्होेंने कहा कि बचपन, जवानी, अधेड़ और बुढ़ापा जो भी समय चल रहा है उसकी कीमत समझें। कोई भी दौलत समय को वापस नहीं ला सकता, इसलिए भगवान के भजन के लिए समय अवश्य निकालें।

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने एकांतेश्वर महादेव की महिमा बताते हुए कहा दुनिया का सबसे बड़ा आनंद शिवभजन में है। दुनिया में हर दुल्हे की बारात घर या मंदिर से निकलती है लेकिन शिवजी की बारात श्मशान से निकलती है। उन्होंने कर्म पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को कर्म का फल यही भोगना पड़ता हैै। अगर भूखों को भोजन करा देंगे तो मरते समय कोई तुलसी का दल गंगा जल जरूर पिला देगा। इस कर्म का फल बेकार नहीं जाएगा।




आसपास जिले सहित देशभर से पहुंचे शिवभक्तों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवभजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान उन्होंने कर्म करते हुए जीवन में सफल होने के लिए छोटे-छोटे उपाय बताए। कथास्थल के आसपास श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसाद व खिचड़ी वितरण किया, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page