Indian News : चंडीगढ़ | भाजपा के पार्षद मनोज सोनकर चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आप-कांग्रेस को I.N.D.I.A अलायंस के कैंडिडेट कुलदीप टैटू को 4 वोटों से हरा दिया। सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर राजेंद्र शर्मा चुने गए हैं। मेयर चुनाव के लिए सांसद और 35 पार्षदों ने वोट डाला। भाजपा के मनोज को 16 और आप-कांग्रेस के कैंडिडेट को 12 वोटें मिली, जबकि अलायंस की 8 वोटें इनवैलिड कर दी गईं। इसके विरोध में AAP ने हाईकोर्ट का रुख किया है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन की खास बात यह रही कि भाजपा और विपक्षी दलों के I.N.D.I.A का देशभर में यह पहला सीधा मुकाबला था। जिसे जीतने में BJP कामयाब रही। भाजपा के चंडीगढ़ मेयर प्रत्याशी मनोज सोनकर को कुल 16 वोट मिले। यानी पार्टी के सभी 14 पार्षदों के साथ एक सांसद और एक अकाली पार्षद का वोट मिला, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट ही मिले। इनके 8 वोटों को इनवैलिड करार कर दिया गया। जिसमें 4 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया |

Read More >>>> 4 फरवरी को सभी स्कूल बसों का होगा भौतिक परीक्षण…. | Chhattisgarh

You cannot copy content of this page