सोमवार को पड़ने की वजह से इस अमावस्या को सोमवती अमावस्या भी कहा जा रहा है। हिंदू धर्म में अमावस्या का बेहद महत्व है। इस विशेष अमावस्या के दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत भी रखती हैं।

Indian News : अमावस्या का दिन पितरों की पूजा के लिए शुभ माना गया है। सोमवार 31 January को पड़ने वाली अमावस्या का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन पितृ पूजन का खास महत्व माना गया है। मौनी अमावस्या पर मौन रहकर पितृ दोष से मुक्ति के लिए खास उपाय किए जाते हैं।

कुंडली में पितृ दोष होता है, उनके शुभ कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। परिवार में सुख, शांति का अभाव रहता है। वंश वृद्धि में समस्याएं आती हैं। इन्हें दूर करने के लिए इस अमावस्या पर जरूर करें कुछ उपाय।




सोमवार को पड़ने की वजह से इस अमावस्या को सोमवती अमावस्या भी कहा जा रहा है। हिंदू धर्म में अमावस्या का बेहद महत्व है। इस विशेष अमावस्या के दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत भी रखती हैं। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। माघ माह की अमावस्या तिथि 31 जनवरी 2022 दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 1 फरवरी मंगलवर सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।

मौनी अमावस्या के दिन गायत्री मंत्र का जाप करने पर सूर्य मजबूत होता है, जिसके पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा जिस प्रकार भगवान की पूजा के अंत में उनसे क्षमा प्रार्थना करते हैं, उसी तरह पितरों से भी जाने अंजाने हुई गलतियों की क्षमा मांगें। ऐसा करने से पितृ दोष का निवारण हो जाता है।

मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय:
1. अमावस्या के दिन तिल को आटे में मिलाकर रोटी बनाए और गाय को खिलाएं। इससे घर में सुख-शांति आएगी।
2. अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाएं। इस गोलियों को मछलियों को खिलाएं। इस उपाय से कई परेशानियां दूर होती हैं।
3. किसी भी अमावस्या के दिन पितरों का ध्यान करते हुए जरूरतमंद या गरीब को दान करें। खासतौर पर मौनी अमावस्या पर यह उपाय विशेष लाभकारी होता है।
4. मौनी अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गीता का सातवां अध्याय का पाठ करें।
5. पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन पितरों का ध्यान करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करें।
6. पितृ दोष निवारण के लिए लोटे में जल लें और इसमें लाल फूल और सा काले तिल डालें।
7. इसके बाद अपने पितरों की शांति की प्रार्थना करते हुए सूर्य देव को ये जल अर्पित करें।
8. अमावस्या के दिन जल में तिल मिलाकर उसे दक्षिण दिशा की ओर तर्पण करें। ऐसा करने से पितर आशीर्वाद देते हैं।
9. मौनी अमावस्या के दिन दूध में अपनी छाया देखें। इस दूध को काले कुत्ते को पिलाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
10. अमावस्या के दिन शाम के समय ईशान कोण में दीपक जलाएं। बत्ती के लिए लाल रंग के धाते का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

You cannot copy content of this page