Indian News : झारखंड | किरीबुरु में एक महिला ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। महिला का नाम बसंती दास (33 वर्ष) है। घटना करीब रात 3 बजे की है। आत्महत्या के कारण का अबतक पता नहीं लग पाया है। मृतका का पति चेन्नई में मेहनत-मजदूरी करता है। महिला यहां अपने 3 बच्चों के साथ रहती थी। 9 फरवरी को बेटी का जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने के बाद मां ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 13 साल की मनीषा ने बताया कि 9 फरवरी को मेरा जन्मदिन था। सबकुछ ठीक था।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मां ने खुशी-खुशी केक कटवाया। इस दौरान पापा का फोन आया। उनसे भी मां ने अच्छे से बात की थी। सारा काम हुआ इसके बाद हम सोने चले गए। रात करीब 3 बजे मेरे शरीर में कुछ टकराने के कारण मेरी नींद टूटी। उठकर देखा तो मां छत पर फंदा लगाकर झूल रही थी। हमने तुरंत धारदार हथियार से रस्सी कांटी। मां नीचे गिर गई लेकिन हम मां को बचा नहीं सकें। मनीषा से जब घरेलू विवाद पर पुलिस ने पूछा तो उसने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मां के रिश्ते सबसे बहुत अच्छे थे। फिर भी मां मेरे जन्मदिन पर ऐसा कदम उठाएगी इसकी उम्मीद नहीं है।

>>> विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, कहा….”>Read More >>>> विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, कहा….




फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि किरीबुरु और मुर्गापाड़ा क्षेत्र में आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। ऐसा पहले भी हो चुका है। आत्महत्या की घटना को रोकने के लिये मुर्गापाड़ा के लोगों ने अंधविश्वास का सहारा लेते हुए कुछ वर्ष पूर्व बाहर से पुजारी लाकर पूजा-पाठ भी कराया था, लेकिन अब भी यह घटना नहीं रूक रही है।

>>> ट्रक और बस की हुई भिड़ंत, 16 घायल | Madhya Pradesh”>Read More >>>> ट्रक और बस की हुई भिड़ंत, 16 घायल | Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page