Indian News : भिवाड़ी | प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। आप को बता दे की रस्सी से गला दबाने के बाद शव को गंदे नाले में फेंक दिया। मासूम का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह विकलांग था। उसके इलाज में पैसे खर्च हो रहे थे। घटना भिवाड़ी थाना इलाके की 6 अप्रैल की है। मासूम का शव 10 अप्रैल को मिला। 4 दिन बाद रविवार शाम पुलिस ने CCTV की मदद से महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू ने बताया कि 10 अप्रैल को बच्चे का शव Florida Electrical Industries Private Limited Company के पास गंदे नाले में मिला था।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मामले में विक्रम (4) की हत्या के आरोप में मां मुन्नी देवी (35) पत्नी पहरु निवासी गुमला (झारखंड) और उसके बॉयफ्रेंड अरविंद कुमार (38) पुत्र रुदल राय यादव निवासी वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार किया है। मुन्नी देवी 4 साल से अपने पति से अलग भिवाड़ी में सूरज सिनेमा के पीछे रविंद्र कॉलोनी में अपने नाबालिग बच्चे विक्रम के साथ रह रही थी। उसका पति झारखंड में ही रहकर मजदूरी करता है।

Read More >>>> मानवता हुई शर्मसार, युवक ने किया 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म….| Rajasthan

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page