Indian News : पंचकूला | हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हैं। नायब सैनी शपथग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे थे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

सीएम नायब सैनी के बाद अनिल विज ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। वह पंजाबी समुदाय से आते हैं। तीसरे नंबर पर कृष्णलाल पंवार ने शपथ ली। वह अनुसूचित जाति से आते हैं। चौथे नंबर पर राव नरबीर ने शपथ ली। वह ओबीसी वर्ग से आते हैं। पांचवें नंबर पर महिपाल ढांडा ने शपथ ली। ढांडा जाट वर्ग से आते हैं। छठे नंबर पर विपुल गोयल ने शपथ ली। वह वैश्य बिरादरी से आते हैं। नायब सैनी के साथ 13 मंत्री शपथ ले रहे हैं।

Read More >>>> Nouakchott : राष्ट्रपति मुर्मू की मॉरिटानिया यात्रा |




@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page