Indian News : पुणे। पोर्श केस के बाद पुणे से हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। पुणे में शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। आरोप है कि NCP विधायक दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे मयूर ने दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर एकलाहारे इलाके में हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि, हादसे में मौके पर ही मारे गए शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम कलंब निवासी ओम सुनील भालेराव (19) है। मंचर पुलिस स्टेशन में मयूर मोहिते पाटिल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार भी किया गया है।




Read More>>>>NCP विधायक के भतीजे ने बाइक सवार को रौंदा

मयूर नशे में कार चला रहा था या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐल्कोहल टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया गया है। हालांकि, दुर्घटना के बाद मीडिया को दिए गए बयान में विधायक दिलीप मोहिते ने कहा कि उनका भतीजा मौके से भागा नहीं था न ही वो नशे में था।

You cannot copy content of this page