Indian news : रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू के कांग्रेस से इस्तीफा पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्री राम और भारत की अखंडता का विरोध कांग्रेस के पतन का कारण है। कांग्रेस ने जिस प्रकार से हमेशा से राम मंदिर बनने का विरोध किया राम भक्तों का अनेकों बार उपवास उड़ाया राम के अस्तित्व को नकारा और राम मंदिर बन जाने के बाद उसके आमंत्रण तक को ठुकरा दिया | इससे हर देशवासी की हर राम भक्त की भावनाएं आहत हुई हैं। उसी का नतीजा है कि कांग्रेस के प्रदेश किसान अध्यक्ष रामविलास साहू ने भी आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बहुत खतरनाक विचारधारा है | भारत देश का दुश्मन जैसी बात करता है वैसी ही कांग्रेस बात करती है | भारत की अखंडता का भारत की संस्कृति का विरोध करती है | भारत को अपमानित करने का काम करती है | यहां तक की सत्ता के लिए भारत वासियों के प्रति षड्यंत्र करने से नहीं चूकती और देश में रह रहे बहुसंख्यक समाज के हक छीनने पर भी उतारू हो गई है। इसी का नतीजा है | कि कांग्रेस अब विलुप्त होने की कगार पर है देशवासी कांग्रेस की इस विचारधारा और कांग्रेस के कार्यों से घृणा करने लगे हैं |

Read More >>>>रायगढ़ और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय | Chhattisgarh

श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के इस्तीफे ने यह स्पष्ट कर दिया की भूपेश सरकार ने किसानों को भी ठगने का काम किया और आज छत्तीसगढ़ में माननीय विष्णु देव साय की सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है ।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page