Indian News : भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में ठंडी हवाओं से सिहरन बढ़ने लगी है। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी जिलों में 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। नए साल के पहले सप्ताह में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी में सीजन का सबसे घना कोहरा छाया है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम हुई है। भोपाल की विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब पहुंच गई है। प्रदेश में कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका असर रेल और हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। 20 से ज्यादा ट्रेन करीब 5 से 10 घंटे देरी से चल रही है। भोपाल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट लेट चल रही है। राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट 1 से 2 घंटे डिले है।

Read More >>>> मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया | Madhya Pradesh




दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट एयर इंडिया 2 घंटे 5 मिनट लेट, दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो फ्लाइट 1 घंटे 5 मिनट लेट चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी होगी। वहीं जबलपुर, सागर, रीवा संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार है।

Read More >>>> रायपुर में भी दिख रहा केंद्र सरकार के ‘हिट एंड रन’ कानून के विरोध का असर | Chhattisgarh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page