Indian News : रायपुर | रायपुर जिला न्यायालय ने एक हत्या की आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है | आरोपी का अपने दोस्त के साथ उधारी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था | जिसके बाद उसने कैंची से अपने दोस्त पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था | इसके अलावा कोर्ट ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को भी 20 साल की सजा सुनाई है |
Read More>>>Rajnandgaon की वंशिका साहू ने CG प्रदेश में छटवां स्थान किया प्राप्त | @IndianNewsMPCG
पहला मामला 2 मार्च 2023 का है | जिसमें प्रियांशु अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ चाय पीने के लिए समता कॉलोनी स्थित चाय दुकान पर गया था | तभी मोहन और प्रियांशु के बीच उधारी के पैसे को लेकर विवाद हो गया | इस विवाद के दौरान मोहन ने कैंची से प्रियांशु पर हमला कर दिया | जिससे उसकी मौत हो गई |
वहीं दूसरी घटना 4 जनवरी 2022 की है | जब खरोरा स्थित गनियारी गांव के निवासी रिकेश कुमार साहू ने एक युवती को भगाकर ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया | मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | जिस पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लवकेश प्रताप सिंह बघेल 20 साल की सजा और 3 हजार रुपये जुर्माना लगाया है |
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153