Indian News : जम्मू ।  जम्मू क्षेत्र में सेना में ‘अग्निवीरों’ की भर्ती के लिए पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

एक जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने बताया कि ‘‘ सैन्य अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच अगस्त को शुरू हो गया है। यह तीन सितंबर, 2022 को खत्म हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उधमपुर, राजौरी, पुंछ, रियासी, रामबण, डोडा, किश्तवार, जम्मू, सांबा और कठुआ के उम्मीदवारों के लिए सात अक्टूबर से जम्मू के संजवान सैन्य स्टेशन पर जोरावर स्टेडियम में यह भर्ती रैली होगी।

You cannot copy content of this page