Indian News : रायपुर | देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इन राज्यों में सर्दी ने सितम बरपाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. अधिकतम में 2.2 और न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। सोमवार से दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। इधर, कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जमकर पाला गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

सर्दी के मौसम के आधे दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अगले एक माह में अच्छी ठंड पड़ सकती है। इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। रात के तापमान में गिरावट का दौर तेजी से शुरू हो गया है। साथ ही दिन का तापमान भी अब गिरने लगा है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रविवार को यह क्रमश: 29.8 व 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने व उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवा का असर दिन में भी महसूस हुआ। लोग दिन में जगह-जगह धूप का आनंद लेते रहे। दिन में तापमान में ज्यादा नहीं बढ़ा और यह 22 डिग्री से नीचे बना रहा। मौसम विज्ञानी भट्ट के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक ठंड का तेवर इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।

You cannot copy content of this page