Indian News : नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी है। बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में रविवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। उधर, देश के कुछ राज्यों में गर्मी का असर भी बरकरार है। राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। महाराष्ट्र के सोलापुर में शनिवार को सबसे ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More >>>> बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी | Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian news

7415984153

You cannot copy content of this page