Indian News : गया। बिहार का गया जिला कोरोना वायरस हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गया में 6 नए संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है | जिले में कुल नए मरीजों की संख्या 36 हो गई है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 14 है | छह नए संक्रमित में पांच डोभा के और एक मानपुर का निवासी है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है | एहतियात के तौर पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है | पहले एक से डेढ़ सौ तक जांच होती थी, अब इनकी संख्या पांच से छह सौ तक बढ़ा दी गई है | सिविल सर्जन के मुताबिक, नए खोजे गए छह मरीजों में से कोई भी गंभीर नहीं है।

Read More >>>> खेतों में तेंदुआ दिखने से दहशत में किसान, खेत-खलिहान जाना किया बंद…| Madhya Pradesh




हर कोई घर पर अलग-थलग है; वर्तमान में कोई भी संक्रमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती नहीं है। उधर, बिहार में अब तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू हो गई है | IGIMS, पटना में 30 से ज्यादा सैंपल की जांच शुरू हो गई है | संभावना है कि 10 दिनों में इनके नतीजे आ जाएंगे जिससे पता चल सकेगा कि बिहार में मिले संक्रमित मरीजों में वायरस का कौन सा वैरिएंट मौजूद है |

Read More >>>> Manendragarh : कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी ने मीडिया से की चर्चा |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page