Indian News : मुंबई | महाराष्ट्र की मुंबई में भारी बारिश के चलते शनिवार की सुबह एक तीन मंजिला इमारत ढह गई | जिसमें दो लोगों के फंसे होने की आशंका है | बचाव अभियान जारी है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

घटना नवी मुंबई के बेलापुर के पास शाहबाज गांव में शनिवार की सुबह हुई | घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे | राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया है |

नवी मुंबई नगर निगम ने बताया कि इमारत के मलबे में दो लोग फंस गए | जिन्हें बचाने का काम जारी है | इस इमारत में 26 परिवार रहते हैं | यह आशंका है कि जब इमारत ढही तब कुछ ही लोग अंदर थे | दमकल विभाग का कहना है कि, किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है |

Read More>>>भाजपा का केंद्रीय बजट पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन….

@indiannewsmpcg

You cannot copy content of this page