Indian News : रायपुर | छत्तीसगढ़ में सोमवार को 6 IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। तीन जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इनमें हाल ही में विवादों में आई गौरेला-पेंड्रा–मरवाही की कलेक्टर रही प्रियंका महोबिया को हटाकर उन्हें संचालक पंचायत विभाग बनाया गया है।

इनमें अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसर शामिल हैं। ज्यादातर ऐसे अफसर हैं, जो अब तक बस्तर के जिलों में पदस्थ थे, उन्हें मैदानी जिलों में भेजा गया है।

Read More >>>> 14 टीचरों का प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..| Chhattisgarh

You cannot copy content of this page