Indian News : यूपी | यूपी में एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है | योगी सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है | इसके साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार और जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है | यूपी सरकार की ओर से आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

आदेश के मुताबिक कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीलाब्जा चौधरी का तबादला कर दिया गया है | उन्हें लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक पीएसी हेडक्वार्टर भेजा गया है | उनकी जगह विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है | वो अब तक वाराणसी पीएसी सेक्टर के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे |

Read More >>>> 12 बजे की News Bulletin Indian News हर पल हर क्षण हर सच 13-02-2024

इनके अलावा 2004 बैच के अधिकारी चंद्र प्रकाश का लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय में तबादला किया गया है वो अभी तक पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे | आईपीएस सुरेश्वर उनकी जगह लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना का पदभार ग्रहण करेंगे | आईपीसी कमलेश कुमार दीक्षित को कानपुर सेनानायक 37वीं वाहिनी से लखनऊ ट्रांसफर किया गया है | वो अब से यहां पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त का पदभार संभालेंगे |

Read More >>>> Surguja : उदयपुर से होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page