Indian News : यूपी के 403 विधायकों में इस बार 366 विधायक करोड़पति हैं। इसमें सपा के 111 और बीजेपी के 233 विधायक करोड़पति हैं। 37 विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से कम है। इसमें 23 विधायक ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 50 लाख से 1 करोड़ के बीच है। सिर्फ दो विधायक ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 10 लाख से कम है। ऐसा नहीं कि सारे करोड़पति प्रत्याशी जीत गए। चुनाव में 1734 करोड़पति प्रत्याशी उतरे थे, लेकिन जीत 366 को ही मिली।

टॉप के जो 10 अमीर प्रत्याशी थे उनमें 9 हार गए। 30 ऐसे भी विधायक हैं, जिन पर 3 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। आज विधायकों के पैसों के गुणा-गणित को समझेंगे…

सबसे पहले 10 जीते हुए सबसे अमीर विधायकों का नाम




मेरठ कैंट सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अमित अग्रवाल की कुल संपत्ति 148 करोड़ है। मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर सपा के टिकट पर जीते मो. नासिर ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 60 करोड़ बताई है। बीएसपी के एकमात्र जीते हुए विधायक उमाशंकर सिंह की संपत्ति 54 करोड़ रुपए है। टॉप 10 सबसे अमीर विधायकों की संपत्ति को इस टेबल से समझिए।

सबसे अधिक पैसा लेकर चुनाव में उतरे 10 में से 9 हार गए

नवाब काजिल अली खान इस विधानसभा के सबसे अमीर प्रत्याशी थे। उनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की संपत्ति 195 करोड़ की है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुप्रिया ऐरन हैं उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ है। ये सभी प्रत्याशी हार गए।

सपा विधायक पर 23 तो बसपा और बीजेपी के विधायक पर 13-13 करोड़ का कर्ज

जलालपुर सीट से सपा के टिकट पर जीते राकेश पांडेय के ऊपर 23.22 करोड़ रुपए का कर्ज है। दूसरे नंबर पर मथुरा कैंट से विधायक बने अमित अग्रवाल हैं। उन पर 13.29 करोड़ रुपए और बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह पर भी 13.02 करोड़ रुपए का कर्ज है। कुल 30 विधायक ऐसे हैं, जिन पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियां हैं। आइए 10 सबसे बड़े कर्जदार विधायकों का कर्ज दिखाते हैं।

114 विधायकों पर एक रुपया भी कर्ज नहीं

चुनाव जीतने वालों में 114 विधायक ऐसे भी हैं, जिन पर एक रुपए का भी कर्ज नहीं है। इसमें सपा गठबंधन के आजम खान, नाहिद हसन समेत 35 नाम शामिल हैं। बीजेपी गठबंधन के 76 नामों में बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, आसीम अरुण शामिल हैं। कुण्डा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना और वीरेंद्र चौधरी पर भी कोई कर्ज नहीं है।

टॉप 10 मुकदमों वाले सभी प्रत्याशी सपा के, 6 पर कोई कर्ज नहीं

रामपुर से विधायक चुने गए आजम खान पर 87 मुकदमे दर्ज हैं। उनकी संपत्ति 6 करोड़ है। उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर 43 मुकदमे दर्ज हैं, उन पर भी किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। तीसरे नंबर पर सरधाना से विधायक चुने गए अतुल प्रधान हैं। उन पर 38 मुकदमे हैं। उन पर भी कोई कर्ज नहीं है। 11वें नंबर पर बीजेपी गठबंधन की निषाद पार्टी से मेंहदावल सीट पर अनिल कुमार त्रिपाठी जीते थे। उनके खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। 3.48 करोड़ रुपए कर्ज हैं।

You cannot copy content of this page