Indian News : रीवा | मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दबंगों द्वारा दो महिलाओं को जिंदा दफनाने का मामला सामने आया है। ये महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण का विरोध कर रही थीं। हालांकि समय रहते दोनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

जानकारी के अनुसार बता दें कि घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव की है। ये दोनों महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को लेकर विरोध कर रही थी। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।




Read More>>>>दबंगों ने 2 महिलाओं को जमीन में जिंदा दफना दिया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं पर मुरूम में दबाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। इसमें डंफर चालक प्रदीप कोल को गिरफ्तार किया गया गया है। जबकि दोनों महिलाओं के रिश्ते में ससुर लगने वाले गोकरण पाण्डेय और भतीजे विपिन पाण्डेय अभी फरार हैं। पुलिस ने डंफर को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने कहा वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page