Indian News : सूरजपुर जिले के ग्राम देवीपुर में रहने वाली एक महिला कुछ दिनाें से सूरजपुर में रह रही थी। उसकी लाश शुक्रवार काे उसके कमरे में मिली। उसके शरीर में चाेट के निशान हैं। वहीं उसका पति भी गायब है। पुलिस काे शक है कि उसने महिला की हत्या की हाेगी और इसके बाद भाग गया हाेगा। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम दिशा 25 साल परित्यक्ता महिला थी और कुछ साल पहले दूसरे जाति के एक युवक के साथ पत्नी के रूप में रह रही थी। इस बीच सुबह लाेगाें ने उसके कमरे का दरवाजा खुला देखा ताे अंदर जाकर पड़ाेसियाें ने उसे उठाने की काेशिश की। उसके नहीं उठने पर पुलिस काे इसकी जानकारी दी। पुलिस माैके पर पहुंची ताे लाश के ऊपर कंबल ओढ़ा दिया था और उसकी पसली, पैर और हाथ मेें चाेट के निशान थे। अब पुलिस उसके पति की तलाश में जुटी है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

@indiannewsmpcg

You cannot copy content of this page