Indian News : रायपुर। रायपुर में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने पहले महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर महिला का रेप कर दिया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। इस मामलें में फिलहाल आरोपी फरार है। पीड़ित महिला ने गुढ़ियारी थाने में FIR दर्ज कराई कि वह गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के पहाड़ी चौकी इलाके में रहती है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

कुछ महीनें पहले उसकी दोस्ती बलौदाबाजार के रहने वाले रविशंकर बंजारे से हुई। उसने सोशल मीडिया के सहारे महिला से दोस्ती की। कुछ समय बीतने के बाद युवक ने महिला से शादी करने का वादा किया। इस मामले में पीड़ित महिला भी शादीशुदा है। लेकिन वो अपने पति से अलग रहती है। इस वजह से महिला युवक के शादी के झांसे में आ गई इसके बाद आरोपी महिला से मिलने रायपुर आ गया।

Read More >>>> दो स्थानों पर आग लगने से किसानों को हुआ लाखों का नुकसान | Chhattisgarh




मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का महिला के किराए के घर में आना जाना लगा रहता था। इस दौरान शादी का झांसा देकर कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। फिर जब महिला ने शादी करने के बाद की तो आरोपी खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए मुकर गया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से युवक की शिकायत की।

Read More >>>> जय श्री राम बोलने पर स्कूल प्रबंधन ने 4 छात्रों को किया निष्कासित | Uttar Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page