Indian News : नई दिल्ली | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी होगी। पार्टी की महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के हिमाचल भवन में बैठक की। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, ’20 अक्टूबर को हमारी एक और बैठक होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

उधर भाजपा ने भी दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की और पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने कहा कि करीब 100 से अधिक सीटों पर चर्चा हुई है। कैंडीडेट के नामों का ऐलान अगले सात दिन में किया जा सकता है।चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page