Indian News : जबलपुर | मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया को मोबाइल पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए बधाई का मैसेज आया है। इसके बाद कांग्रेस नेता ने भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताया है। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद भाजपा ने सफाई दी है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

भाजपा विधायक अशोक रोहाणी का कहना है कि कांग्रेस नेता पहले अपने मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करते हैं। फिर बाद में बताते हैं कि हमें सदस्य बनाया जा रहा है। ये भाजपा के सदस्यता अभियान को बदनाम करने की कांग्रेस की चाल है। इससे पहले भाजपा के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी सदस्यता अभियान पर सवाल उठा चुके हैं।

Read More >>>> नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP के दो जवान घायल…| Chhattisgarh

Leave a Reply

You cannot copy content of this page