Indian News : पानीपत | हरियाणा के पानीपत से लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा पकड़ा गया। उसे पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए थे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में शूटर ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से काफी समय से जुड़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि कई गांव में यह नेटवर्क फैला हुआ है, जिसमें कई लड़के शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सुक्खा ने ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। करीब 6 महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की गई।

Read More >>>> दुनिया युद्ध में नहीं, बुद्ध में समाधान ढूंढ सकती है : PM मोदी

Leave a Reply

You cannot copy content of this page