Indian News : वियेना | दो दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी दूसरे दिन वियना में एक सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे वैसे ही लोग ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाने लगे। 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ऑस्ट्रिया का ये मेरा पहला दौरा है जो उत्साह, उमंग मैं यहां देख रहा हूं वो अद्भूत है। 41 साल बाद भारत के किसी पीएम का यहां आना हुआ है। उन्होंने आगे कहा, ये दौरा ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रिया अपनी दोस्ती के 75 वर्ष मना रहे हैं। पीएम मोदी ने भारत के हाल ही में संपन्न हुए सबसे बड़े चुनाव की भी चर्चा की, जिसमें 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत की लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। मोदी ने कहा कि 60 साल बाद एक सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर मिला है, जो भारत में स्थिरता और निरंतरता की इच्छा को दर्शाता है।




Read More>>>>अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा

हिंदुस्तान ने युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे नोबेल पुरस्कार विजेता जिलिंगर से मुलाकात का अवसर मिला। क्वांटम पर जिलिंगर का काम दुनिया को प्रेरित करता है। आज भारत की पूरी दुनिया में बहुत चर्चा हो रही है। हजारों वर्षों से हम दुनिया का ज्ञान को साझा किया। हिंदुस्तान ने युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं। भारत ने हमेशा शांति की बात की है।

आज पूरी दूनिया में भारत की चर्चा हो रही है
देश की उपलब्धियों पर बात करते हुए पीएम कहा किआज पूरी दूनिया में भारत की चर्चा हो रही है। भारत हमेशा शांति और समृद्धि की बात करता है। भारत आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था है। हम टॉप तीन में पहुंचेंगे। 2014 में भारत की इकॉनोमी 10वें नंबर की थी। 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। भारत में हर दिन दो नए कॉलेज खुले हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page